बकरीद पर अदा हुई नमाज, अमन-चैन व भाईचारे की मांगी दुआ
लालगोपालगंज। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बकरीद का पर्व धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और

कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को बकरीद का पर्व धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाहों, जामा मस्जिदों एवं विभिन्न मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। कस्बे के खानजहांनपुर स्थित कदीमी ईदगाह में सुबह लगभग 6:30 बजे बड़ी संख्या में नमाजी एकत्र हुए। इमाम ने बकरीद की नमाज अदा कराई तथा कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की निगरानी बनी रही। नमाज के उपरांत लोगों ने परंपरा के अनुसार जानवरों की कुर्बानी दी। कुर्बानी से निकले अवशेषों के निस्तारण के लिए नगर पंचायत द्वारा पूर्व निर्धारित स्थान चिन्हित किए गए थे, जहां अवशेषों को दफन कराया गया।लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इसी प्रकार निंदूरा, अहलादगंज, इमामगंज, रजागंज, चकरावा, उमरावगंज, अंधियारी तथा पियरी गांव स्थित ईदगाहों एवं मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई और मुल्क की तरक्की व शांति के लिए दुआ मांगी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


