हरवारी लालतारा मार्ग गड्ढों में तब्दील, राह चलना मुश्किल
Gangapar News - विकासखंड मेजा के न्याय पंचायत सुजनी के हरवारी लालतारा मार्ग की हालत बहुत खराब हो गई है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को यात्रा करने में कठिनाई हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और वाहन मालिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड मेजा के अंतर्गत आने वाले न्याय पंचायत सुजनी के हरवारी लालतारा मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क पर बने अनगिनत गड्ढों के बीच पदयात्रा से लेकर मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन लेकर गुजरना मुश्किल है। ग्रामीणों के बार-बार शिकायत के बाद भी आज तक इस सड़क का मरमतीकरण नहीं कराया गया है जिसके चलते सड़क का डामर पूरी तरह से उधर गया है साथ ही साथ सड़क पर बिछाई गई कंक्रीट बालू व मिट्टी भी जगह-जगह खिसक गई हैं जिसके चलते सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। इसमें आए दिन पद यात्री भी ठोकर खाकर गिर जा रहे हैं तो वहीं चार पहिया वाहन चालकों का नियंत्रण हो जा रहा है और वह रोज दुर्घटना से बच रहे हैं।
गाड़ी गड्ढे में कूदने के कारण वाहनों में खराबी आ जाती है जिससे वाहन मालिकों के ऊपर आर्थिक बोझ बढ जा रहा है। इस सड़क से जुड़े कई गांव पालपट्टी, कोटर, रेंगा, चंद्रोदया, हरवारी, पिपरहटा, बड्डिहा, जोर पर, लोहरा, कौहट, सुजनी, दिघलो, जोरा, बहेरा, लखापुर, दशौती आदि गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि, सड़क खराब होने से हम लोगों को बहुत दिक्कत उठानी पड़ रही है। खेती किसानी व गृहस्थी के अन्य सामानों के लिए हम लोगों को इसी सड़क से होकर पास के जारी बाजार, नारी-बारी बाजार, खीरी बाजार, व लाल तारा और इटवा जाना पड़ता है। बच्चों को रोज पढ़ने के लिए इसी सडक से हो कर जाना होता है। वहीं सड़क खराब होने के कारण थोड़ी सी यात्रा में भी हम लोगों का दिन भर का समय चला जाता है और घर वालों को भी हमारे वापस आने तक चिंता बनी रहती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




