
छात्रों को वज्रपात से बचने के बताए उपाय
Gangapar News - सैदाबाद। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरीपुर में वज्रपात से सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरीपुर में वज्रपात से सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को आकाशीय बिजली अर्थात वज्रपात के खतरे और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। मॉकड्रिल के माध्यम से यह बताया गया कि वज्रपात के दौरान खुले में न रहें, पेड़ों या जलस्रोतों के पास खड़े न हों, सुरक्षित स्थान पर जाएं और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें। मॉक ड्रिल टीम में शामिल सोनू सक्सेना, सचिन कुमार, अरुण कुमार, शंकर चौहान, शिवराज चौहान, समिति सक्सेना द्वारा नुक्कड़ नाटक के द्वारा छात्रों को वज्रपात से बचने की जानकारी दी।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव, हल्का लेखपाल अरविंद, प्रधानाध्यापक रंजना सिंह, एआरपी दयाशंकर गुप्ता, ग्राम प्रधान सुरेश आदि लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


