होनहार प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

Jan 12, 2026 03:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। होनहार प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रजवंती देवी पब्लिक स्कूल कोरांव में

होनहार प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

होनहार प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रजवंती देवी पब्लिक स्कूल कोरांव में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजमणि कोल व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कोरांव नरसिंह कुमार केसरी रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि ने स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल व नकद राशि प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में प्रमुख रूप से सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्रकाश कुमार कक्षा 10 गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज और इसी विद्यालय की छात्रा साक्षी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं तृतीय स्थान अतुल त्रिपाठी कक्षा 9 आद्या प्रसाद इंटर कॉलेज धूस ने प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान शिवांश सिंह राज शिशु शिक्षा सदन कोरांव, द्वितीय स्थान दिव्यांशु सिंह बचपन पब्लिक स्कूल तराव कोरांव और तृतीय स्थान अदिति सिंह कक्षा 6 रजवंती देवी पब्लिक स्कूल कोरांव ने हासिल किया। वहीं प्राइमरी ग्रुप में प्रथम व द्वितीय दोनों पुरस्कार क्रमशः अमन शर्मा अयांश कुमार गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज ने और तीसरा स्थान श्रुति सिंह आरपीएस महुली कलां ने प्राप्त किया। संयोजक अशोक कुमार शुक्ला ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में बच्चों को डा. साबिर अली प्रधानाचार्य गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज, डॉ अवधेश सिंह प्रधानाचार्य सरदार पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज कोरांव, बबुआन द्विवेदी मंडल अध्यक्ष कोरांव, करुणेन्द्र श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष अयोध्या आदि ने उत्साहवर्धन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsAward Ceremony of Promising Competition at Rajvanti Devi Public School
;;
;