ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारमहिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मारपीट मुकदमा दर्ज

महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मारपीट मुकदमा दर्ज

बाजार से घर लौट रही महिला से उसके गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला शोर मचाते हुए किसी तरह युवक के चंगुल से छूट कर घर भाग आई।...

महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मारपीट मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 05 Mar 2021 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बाजार से घर लौट रही महिला से उसके गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला शोर मचाते हुए किसी तरह युवक के चंगुल से छूट कर घर भाग आई। आरोप है कि युवक महिला के घर में घुस गए। पति के विरोध पर मारपीट करते हुए बाइक तोड़ दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

सोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला चार फरवरी को लहटी बाजार सामान खरीदने गई थी। बाजार से घर वापस लौटने के दौरान रास्ते में गांव के अखिलेश, अभिषेक व अभिनीत मिल गए। आरोप है कि महिला का मुंह दबाकर खेत की ओर खींचने लगे। महिला ने शोर मचाते हुए अखिलेश से हाथ छुड़ाकर घर की ओर भागने लगे। तीनों युवक महिला का पीछा करते हुए घर की दौड़ा लिया। महिला घर पहुंचकर पति को घटना की जानकारी दे रही थी कि तीनों घर में घुस कर महिला को पकड़ने लगे। महिला के पति ने विरोध किया तो उसकी पिटाई करते हुए बगल में खड़ी बाइक तोड़ दिया। आसपास के लोगो पहुंच गए तो युवक मौके से फरार हो गए।

महिला पति के साथ सोरांव थाने पहुंच कर अखिलेश कुमार, अभिषेक कुमार व अभिनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तीनों आरोपित की खोज कर रही है। महिला के परिजन सहमे हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें