असम के मुख्यमंत्री का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - फूलपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा द्वारा कथित रूप से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय

असम के मुख्यमंत्री का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा द्वारा कथित रूप से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार पर की गई टिप्पणी पर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर स्थानीय कांग्रेसियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर शर्मा का पुतला जलाकर जनता में दलितों के अपमान और उत्पीड़न के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि खड़गे देश के सबसे वरिष्ठ दलित नेताओं में से एक हैं। एक ऐसा नाम जिन्होंने अपना पूरा जीवन संविधान, सामाजिक न्याय एवं वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। ऐसे व्यक्तित्व पर ओछी टिप्पणी करना केवल व्यक्तिगत हमला नहीं बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है।

विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने कहा कि जनता जल्दी ही इन्हें बाहर का रास्ता दिखा देगी और भाजपा का गुण्डा राज समाप्त करके ही चैन की सांस लेगी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह, सुनील पाण्डेय, अनुपम द्विवेदी, सूफिया बानो, संतोष सिंह, सददाम हुसैन सिद्दीकी, डा.अमर सिंह पटेल, किसान अध्यक्ष राजेश पटेल, कार्तिकेय पाण्डेय, गिरधारी लाल गौतम आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।