Gangapar News: दिन चढ़ने के साथ पानी बढ़ा, भोगन पुल पर फिर आवागमन बंद
Gangapar News: टुड़ियारी, सेवटी और लपरी का पानी घटने से रपटों और पुलों पर चालू हो

Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। रात और सुबह हुई बारिश का असर बेलन नदी के जलस्तर पर भी दिखा। भोगन गांव में नदी पर बने पुल पर मंगलवार सुबह नौ बजे तक आवागमन जारी रहा, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ते जलस्तर से पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। ऐसे में आवागमन फिर बंद कर दिया गया।गत सप्ताह आई बाढ़ के बाद उत्तर तरफ हुए कटान में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने गिट्टी और डस्ट डालकर आवागमन बहाल किया था। लेकिन शनिवार और रविवार को पुनः आई बाढ़ के बाद डाली गई समूची गिट्टी और डस्ट बह गई जिसके बाद फिर कटान हो गया। कटान के बावजूद बड़े वाहनों को छुड़ाकर बाइक सवार और पैदल लोग बाढ़ आने के पूर्व तक चलते रहे लेकिन पानी बढ़ने पर फिर उनका भी आवागमन रोक दिया गया।
जबकि टुड़ियारी और सेवटी सहित लपरी का पानी घटने पर बाढ़ से प्रभावित रपटो और पुलो पर लोंगो का आवागमन चालू हो गया। बेलन नहर प्रखंड के बरौधा पिकअप की निगरानी करने वाले इंजीनियर भैया लाल ने बताया कि मंगलवार सुबह तक 25 हजार क्यूसेक पानी निकल रहा था लेकिन उसके बाद 40 हजार क्यूसेक पहुंच गया लेकिन दोपहर बाद और बढ़ा जो 50 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। जिसके चलते बेलन में पानी बढ़ना स्वाभाविक है।


