वारंटी को मेजा पुलिस ने पकड़ा
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - मेजा के संजय कुमार सोनकर के खिलाफ न्यायालय में निर्धारित समय पर उपस्थित न होने पर वारंट जारी हुआ। पुलिस ने ऊंचडीह से उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई से सोनाई के खटिकान बस्ती में हड़कम्प की स्थिति बनी रही।

मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। निर्धारित समय पर न्यायालय में उपस्थित न होने वाले संजय कुमार सोनकर निवासी सोनाई के खिलाफ वारंट जारी है। कोतवाल मेजा दीनदयाल सिंह के निर्देश पर उप निरीक्षक कपिल देव सोनकर व सिपाही अंगद यादव ने वारंटी को ऊंचडीह से पकड़ लिया। लिखापढ़ी कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से सोनाई के खटिकान बस्ती में हड़कम्प की स्थिति रही।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


