खेल से अनुशासन और टीम भावना का होता है विकास
Gangapar News - खेल महोत्सव गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, वात्सल्य कैंपस, गौहनिया में अंतर हाउस
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, वात्सल्य कैंपस, गौहनिया में अंतर हाउस वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन उल्लासपूर्ण एवं उत्साहजनक वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अभिन्न श्याम गुप्ता ने हेड बॉय को मशाल देकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, प्रधानाचार्य प्रदीप त्रिपाठी तथा उप-प्रधानाचार्या जया लक्ष्मी सेठ की मौजूदगी में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, एकता और टीम भावना का विकास करते हैं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं।
ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। प्रधानाचार्य प्रदीप त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि जीत या हार से अधिक महत्वपूर्ण है खेल भावना के साथ सहभागिता करना। उप-प्रधानाचार्या जया लक्ष्मी सेठ ने कहा कि खेल महोत्सव का महत्व शारीरिक फिटनेस, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम वर्क, नेतृत्व कौशल और अनुशासन को बढ़ावा देना है। खेल महोत्सव के अंतर्गत कैरम, शतरंज, एथलेटिक्स, तथा क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर बरकत, पायल ने बाजी मारी l 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर हर्ष, आभा अव्वल रहे lक्रिकेट मैच में वेव रीडर्स ने ट्राफी जीती और चैम्पियन ऑफ द ईयर गेम चेंजर को दिया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के अंत में साधना शंकर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राजेश तिवारी, आशुतोष, अंशु शुक्ला, विकास सिंह, देवेश यादव, सुरभि सिंह, मलय शंकर पाण्डेय, रितु दयाल विनायक मालवीय, जया सिंह, श्रेया यादव, मधु अवस्थी, अभिषेक, आकांक्षा, स्वराज गुप्ता, शालू देव, नम्रता मालवीय, नीलिमा पाल, सचिंत दास, सबीहा, उत्कर्ष वर्मा, सरोज, पंकज आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




