वार्षिक खेलकूद के प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

Feb 15, 2026 03:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। एमवी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज गौहनिया में तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव

वार्षिक खेलकूद के प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

एमवी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज गौहनिया में तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया।इस भव्य आयोजन की शुरुआत मशाल प्रज्वलन से हुई, जो खेल भावना और अनुशासन का प्रतीक है। इसके बाद मार्च पास्ट ने सभी का मन मोह लिया। शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के विशाल मैदान में खेल उत्सव का आयोजन हुआ जिसमें कक्षा नर्सरी से 11वीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओ ने वाली बाल, कबड्‌डी, टंग आफ वार, रिले, खो-खो, आरचरी, शूटिंग, स्लो साइकिल रेस, जलेबी रेस, हरडेल रेस,पीटी ,डंबल, ड्रिल, योगा, जुम्बा और जिम्नास्टिक कर सबको स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।वहीं

कुछ बच्चों ने अंडर 11, अंडर 14, अंडर 17 तथा अंडर 19 की रेस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बच्चों को मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या शवीह फात्मा ने अतिथियों तथा अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के साथ स्कूल स्टाफ के योगदान की सराहना की। इस अवसर चेयर परसन प्रगति आर्या,मोहित चौधरी प्रधानाचार्य अनुशा शर्मा, रंजना अग्रवाल,कृष्ण देव,शैली मालवीय,शारदा देवी,मनजीत आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।