बच्चों का अच्छा प्रदर्शन कॉलेज की मेहनत का परिणाम
Gangapar News - सहसों। विकास इंटर कॉलेज और यूनिक पब्लिक स्कूल सहसों में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार
विकास इंटर कॉलेज और यूनिक पब्लिक स्कूल सहसों में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश, कामता राम पाल ने अंग्रेजी मीडियम यूनिक पब्लिक स्कूल की अनामिका यादव, विकास इंटर कॉलेज की सांझी गुप्ता, हिंदी मीडियम विकास इंटर कॉलेज की आतिफा परवीन, मोहम्मद अमीन अंसारी व रोली पाल को विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चें जब भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यह विद्यालय की मेहनत का परिणाम होता है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ विश्वनाथ व सहसों विकास खंड अधिकारी रामवीर सिंह पाल ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया।
विद्यालय के प्रबंधक जगन्नाथ पाल ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य अरविंद चतुर्वेदी ने किया। समारोह में राम का राज्याभिषेक, अनामिका यादव द्वारा अंग्रेजी में संबोधन, एकांकी नाटक पर्यावरण संरक्षण, मोबाइल एडिक्शन, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, काली तांडव आदि पर बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बेस्ट ऑफ टीचर अवार्ड का पुरस्कार हिंदी प्रवक्ता जय प्रकाश यादव को प्राप्त हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार, शिक्षक बीके राय, आरपी सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, अमित यादव, त्रियुगी नारायण द्विवेदी, अमरनाथ, अशोक यादव, प्रबंधक सत्यनारायण पाल, प्रबंधक संजय सम्राट, चंद्रपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



