नाराज वकीलों ने घेरी हंडिया कोतवाली
अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष पर हुए हमले से नाराज वकीलों ने गुरुवार को हंडिया कोतवाली का घेराव किया। हमलावर पर कार्रवाई के सीओ के आश्वासन पर वकील...
हंडिया। हिन्दुस्तान संवाद
अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष पर हुए हमले से नाराज वकीलों ने गुरुवार को हंडिया कोतवाली का घेराव किया। हमलावर पर कार्रवाई के सीओ के आश्वासन पर वकील लौटे।
अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष अशोक मिश्र पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने रात के वक्त घर जाते समय हमला कर दिया था जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है। घटना के 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर सकी। जबकि इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। नाराज वकील न्यायिक कार्य से विरत चल रहे हैं। गुरुवार को पूर्व निर्धारित समय से मंत्री सुरेश उपाध्याय की अगुवाई में जुटे वकील नारेबाजी करते हुए थाने की तरफ चल दिए और त्वरित कार्रवाई करने की मांग करने लगे। सीओ संतोष सिंह व इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने आश्वासन दिया कि जांच की जा रही है। मामला अज्ञात होने से विलंब हो रहा है। जल्द ही खुलासा होगा। उसके बाद वकील माने। घेराव करने वालों में राजेश्वर मिश्र, सुभाष तिवारी, धीरेंद्र तिवारी, कृष्ण राज यादव, गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, रविंद्र शुक्ला, चंद्रभूषण, महेंद्र मिश्र, देवता समेत तमाम वकील मौजूद रहे।