सहायिका को मारपीट कर वेतन छीनने में पति समेत चार पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - मऊआइमा। आंगनवाड़ी सहायिका ने अपने शिक्षक पति पर जबरन उसका वेतन छीनने, मारने पीटने घर

सहायिका को मारपीट कर वेतन छीनने में पति समेत चार पर केस

आंगनबाड़ी सहायिका ने अपने शिक्षक पति पर जबरन उसका वेतन छीनने, मारने पीटने घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पति बेटी सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम तेजपुर निवासी मुरली देवी का कहना है कि उसकी शादी 24 वर्ष पूर्व राज कुमार के संग हुई थी। जिससे बच्चे भी हैं। मुरली देवी का आरोप है कि उसका पति एक इंटर कालेज में शिक्षक है। मुरली देवी का आरोप है कि जब जब वह वेतन पाती है उसका पति धमकी देकर और मार पीट कर वेतन छीन लेता है। मुरली देवी का आरोप है कि 8 मई को वह वेतन नहीं दे रही थी।

जिसपर नाराज़ पति उसके परिजन और उसकी बेटी ने गिरा कर जमकर मारे पीटे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर भगा दिए। सावित्री देवी ने मऊआइमा थाना में शिक्षक पति राज कुमार, बेटी रश्मि देवी, परिवार के कमलेश कुमार, विवेक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।