संविधान निर्माण के लिए याद किए जाएंगे आंबेडकर
Gangapar News - ग्राम पंचायत भवानीपुर के प्राथमिक विद्यालय खैरुआ में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। छात्र नेता अमित पांडे ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी और बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र और ग्राम के वरिष्ठजन मौजूद रहे। धरांव कुलंदन विद्यालय में भी इसी तरह का समारोह आयोजित किया गया।

मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत भवानीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय खैरुआ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्र नेता अमित पांडे रफ्तार द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बताया कि पढ़ाई उनका मूल अधिकार है और संविधान हर बच्चे को समानता और शिक्षा का अधिकार प्रदान करता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, सभी छात्र-छात्राएं एवं ग्राम के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम
में प्रमुख रूप से संगीता मिश्रा, रामधनी हरिजन, युसूफ अली, पन्नालाल प्रजापति, दीपक पांडे, कैलाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय धरांव कुलंदन में भी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निलेश यादव ने अध्यक्षता करते हुए डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर बताया आंबेडकर का कथन है कि पैर में जूते हों या न हों, हाथ में पुस्तक अवश्य होनी चाहिए। कार्यक्रम में अनिल गौतम,राधे प्रसाद बिंद , रामजीत गौड़, शैलेंद्र जाटव, अमित कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व ग्रामीण मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


