पुरा छात्र ने विद्यालय को भेंट किया वाशिंग पाउडर
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - कौंधियारा/करछना। क्षेत्र के मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र एवं उद्यमी एसके शुक्ल

क्षेत्र के मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र एवं उद्यमी एसके शुक्ल ने विद्यालय को चार क्विंटल वाशिंग पाउडर भेंट कर सराहनीय पहल की है। उनके इस योगदान से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। कुलमई गांव निवासी शुक्ल दमन में फैक्ट्री संचालित करते हैं, जहां विभिन्न उत्पाद तैयार होते हैं। उन्होंने बताया कि जब भी वह घर आते हैं, विद्यालय की पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। उनके इस योगदान की क्षेत्र में भी सराहना की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


