रोकड़ी में विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग
Gangapar News - कौंधियारा/करछना। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोकड़ी में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगा

ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोकड़ी में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगा है। गांव निवासी विनायक तिवारी ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी को शिकायत देकर हैंडपंप रीबोर व अन्य कार्यों में फर्जीवाड़े की जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि कई स्थानों पर पुराने हैंडपंपों को बिना सत्यापन रीबोर दर्शाकर भुगतान कर दिया गया। अंत्येष्टि स्थल समेत अन्य कार्यों में भी धनराशि के दुरुपयोग की बात कही गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक गांव में जांच टीम नहीं पहुंची है। शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच न होने पर उच्चाधिकारियों से पुनः शिकायत की चेतावनी दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


