ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारसपा की साइकिल यात्रा का हंडिया-बरौत में जोरदार स्वागत

सपा की साइकिल यात्रा का हंडिया-बरौत में जोरदार स्वागत

सपा की सामाजिक न्याय एवं लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत गाजीपुर से जंतर मंतर के लिए चली साइकिल रैली का हंडिया-बरौत में जोरदार स्वागत...

सपा की साइकिल यात्रा का हंडिया-बरौत में जोरदार स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 31 Aug 2018 08:53 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा की सामाजिक न्याय एवं लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत गाजीपुर से जंतर मंतर के लिए चली साइकिल रैली का हंडिया-बरौत में जोरदार स्वागत हुआ।

रैली गुरुवार रात में ही बरौत स्थित सपा नेता छोटेलाल बिंद के डिग्री कालेज पहुंच चुकी थी। शुक्रवार सुबह रैली हंडिया पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया। रैली दोपहर बाद सैदाबाद के अंजना गावं पहुंची। वहां भी इसका स्वागत किया गया। रैली सैदाबाद शहीद स्मारक स्थल पर रैली दोपहर बाद पहुंची रैली में शामिल रामआशीष यादव गाजीपुर, आजाद राय गाजीपुर, चन्द्रभान सिंह गाजीपुर का स्थानीय कार्यकर्ताओं व सपा की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निधि यादव, साहबलाल यादव, रविन्द्र यादव, अवधेश यादव, अनुराग सहगल, दीपक यादव, अशोक यादव, रत्नेश यादव, आरिफ्र, नागेन्द्र यादव, ध्रुव कान्त यादव आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रैली में शामिल सपाइयों ने बताया कि रैली गाजीपुर से 27 अगस्त को निकली है जिसका समापन 23 सितंबर को जंतर मंतर पर दिल्ली में होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें