ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारदौड़ में शुक्लपुर संकुल आलओवर चैम्पियन

दौड़ में शुक्लपुर संकुल आलओवर चैम्पियन

मेजा। ब्लाक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता क्षेत्र के तरवाई गांव स्थित गुडसेफर्ड स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित की गई। सुबह दस बजे से शुरू हुई, दौड़ प्रतियोगिता शाम तीन बजे तक...

दौड़ में शुक्लपुर संकुल आलओवर चैम्पियन
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारMon, 01 Oct 2018 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्लॉक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता क्षेत्र के तरवाई गांव स्थित गुडसेफर्ड स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित की गई। सुबह दस बजे से शुरू हुई, दौड़ प्रतियोगिता शाम तीन बजे तक चली।

इसमें विकास खण्ड उरुवा के आठों संकुलों के प्राथमिक तथा जूनियर स्कूलों के नन्हें मुन्ने बच्चों ने दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया।

उद्घाटन बीईओ उरूवा संजय सिंह यादव ने किया। दौड़ प्रतियोगिता में शुक्लपुर संकुल विजेता जबकि उप विजेता बेदौली संकुल रही।

जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर की दौड़ में बेदौली संकुल प्रथम जबकि बालिका वर्ग में शुक्लपुर प्रथम रही। प्राथमिक स्तर पर पच्चास मीटर की दौड़ में शुक्लपुर प्रथम तथा बालिका वर्ग में मिश्रपुर प्रथम रहा। 200 मीटर बालक दौड़ में जूनियर स्तर में मिश्रपुर प्रथम तथा बालिका वर्ग में बेदौली प्रथम रही। 400 मीटर बालक वर्ग में जूनियर में बेदौली प्रथम बालिका वर्ग में मिश्रपुर का जलवा रहा। रिले रेस बालक वर्ग में बेदौली प्रथम शुक्लपुर द्वितीय रहा। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में मिश्रपुर प्रथम बालिका वर्ग में बेदौली प्रथम रहा।

कार्यक्रम में रामसागर मिश्र, पुस्कर द्विवेदी, संदीप पांडेय, बृजेश शुक्ला, मुकेश शुक्ला, मानिकचन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, रविशंकर द्विवेदी, विनोद कुमार मिश्र, चंद्रशेखर, ध्यान सिंह, मोहित पांडेय, अखिलेश द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र सिंह, विनोद शुक्ला, संतोष सिंह, राकेश सिंह, मयंक, सूर्यप्रकाश, शबनम खांन, हरिकेश त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, अशोक यादव सहित कई विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकाए उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता पर गुडसेफर्ड स्कूल के प्रबन्धक विद्यासागर ने सभी खिलाड़ियों तथा क्रीड़ाध्यक्षों के प्रति आभार जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें