ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापाररैली निकाल पर्यावरण के लिए किया जागरूक

रैली निकाल पर्यावरण के लिए किया जागरूक

अब्दालपुर स्थित एलडीसी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शुक्रवार को पृथ्वी दिवस पर रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन विवेक गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। विद्यालय...

रैली निकाल पर्यावरण के लिए किया जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 27 Apr 2018 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

अब्दालपुर स्थित एलडीसी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शुक्रवार को पृथ्वी दिवस पर रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन विवेक गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। विद्यालय के बच्चे हाथ में बैनर लेकर जल ही जीनव है, पानी को बचाना है, जल से ही समाज के लोगों को जीवन मिलेगा आदि स्लोगन लिखकर स्कूल से निकल सोरांव चौराहा होते हुए थाना व तहसील समेत विभिन्न स्थान पर भ्रमण करते हुए विद्यालय में रैली समाप्त हुई।

बच्चों ने उत्साह पूर्व रैली निकाल कर पृथ्वी दिवस पर लोगों को जागरूक किया है। प्रधानाचार्य सुलेखा मिश्र ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहाकि पृथ्वी दिवस समाज के लिए प्रमुख पर्व है। आने वाली पीढ़ी को इसके बारे में जानकारी होना चाहिए। समाज के हर ब्यक्ति को अपनी आने वाली पीढ़ी के जीवन के लिए वृक्ष लगाना चाहिए। चेयरमैन विवेक गुप्ता ने कहाकि पृथ्वी दिवस का पर्व समाज के लिए एक प्रमुख संदेश देने वाला पर्व है। इसके लिए समाज के लोगों को आगे आकर जल को बचाना होगा। गांव में तालाब व कुंए का रखरखाव करना चाहिए। पर्यावरण को बचाने के लिए छात्रों को संकल्प दिलाया है।इस अवसरपर पूजा गुप्ता, दिव्या गुप्ता, संजय गुप्ता, आनंद मिश्र समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें