ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारबकरीद के लिए लालगोपालगंज में सजी बकरों की मंडी

बकरीद के लिए लालगोपालगंज में सजी बकरों की मंडी

भले ही बकरीद पर्व में अभी एक सप्तापह का समय बाकी है, लेकिन कुरबानी के लिए बकरा मंडी में खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है। माना जा रहा है कि इस वर्ष बकरों के दामों गिरावट है। हजरत इब्राहिम और हजरत...

बकरीद के लिए लालगोपालगंज में सजी बकरों की मंडी
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSun, 27 Aug 2017 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

भले ही बकरीद पर्व में अभी एक सप्तापह का समय बाकी है, लेकिन कुरबानी के लिए बकरा मंडी में खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है। माना जा रहा है कि इस वर्ष बकरों के दामों गिरावट है। हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की सुन्नों पर अमल करने के लिए हर साहिबे हैसियत पर कुरबानी फर्ज है। इस बार दो सितंबर को बकरीद का त्योहार मनाया जायेगा। त्योहार करीब देख स्थानीय कस्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र स्थित बाजारों में कुरबानी के लिए बकरे बिकने को आने लगे हैं। शनिवार को लालगोपालगंज की बड़ी बाजार में भी बकरों की खूब आवक रही। क्षेत्रीय किसानों और स्थानीय व्यापारियों के साथ सोरांव, प्रतापगढ़, मानिकपुर, परियावां, कुंडा, मूरतगंज, भरवारी, कसिया आदि के दर्जनों व्यापारी सैकड़ों की संख्या में बकरा लेकर बाजार पहुंचे। बाजार में पांच हजार से पच्चीस हजार तक को मोल किया जा रहा था। बकरा मंडी का बाजार में पहला दिन होने के कारण अधिकांश खरीदार मोलभोव कर लौट गये। माना जा रहा है कि इस वर्ष बकरा के दामों में काफी गिरावट है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें