ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारहाईटेंशन करंट से ताजिया में लग गई आग, कई झुलसे

हाईटेंशन करंट से ताजिया में लग गई आग, कई झुलसे

लालगोपालगंज कस्बा में मोहर्रम की दसवीं तारीख को जुलूस लेकर कर्बला जा रहा ताजिया हाईटेंशन तार से टकरा गया। तार से टकराते ही ताज़िया में करंट उतर गया और उसमें आग लग गई। ताजिए को कांधे पर लिए करीब...

हाईटेंशन करंट से ताजिया में लग गई आग, कई झुलसे
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 21 Sep 2018 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

लालगोपालगंज कस्बा में मोहर्रम की दसवीं तारीख को जुलूस लेकर कर्बला जा रहा ताजिया हाईटेंशन तार से टकरा गया। तार से टकराते ही ताज़िया में करंट उतर गया और उसमें आग लग गई। ताजिए को कांधे पर लिए करीब दर्जनभर अकीदतमंद झुलस गए। जुलूस में अफरातफरी मच गई। सभी झुलसे लोगों को आनन फानन में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना अंतर्गत कुढ़ा गांव से अकीदतमंद मोहर्रम की दसवीं तारीख को जुलूस की शक्ल में तीजिया लेकर लालगोपालगंज कर्बला आ रहे थे। तीजिया को करीब दर्जनभर लोग कांधे पर लिए हुए थे। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग पर पहुंचे थे तभी रेल के लिये बिछाए गए हाईटेंशन तार से ताजिया टकरा गया। ताजिया में करंट उतरने से उसमें आग लग गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। ताजिया का कुछ हिस्सा जल गया। कई लोग झुलस गए। झुलसे युवकों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों की हालत नाजुक देख इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें