ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारपेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस में चिंता

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस में चिंता

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय करछना में एक बैठक के दौरान भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल में बढ़ोत्तरी पर चिंता जताई गई। इसके अलावा क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में आये दिन लगने वाले...

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस में चिंता
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSun, 22 Apr 2018 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय करछना में एक बैठक के दौरान भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल में बढ़ोत्तरी पर चिंता जताई गई। इसके अलावा क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में आये दिन लगने वाले जाम को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

अध्यक्षता कर रहे ब्लाक अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार सोनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पेट्रोल, डीजल का दाम आसमान छूने लगा है। आम आदमी द्वारा बैंकों में जमा किया गया। अपना पैसा भी नहीं निकाल पा रहे हैं। एटीएम खाली पड़े हैं। पैसे की किल्लत से शादी विवाह और किसान अपनी फसलों की कटाई मड़ाई भी नहीं करा पा रहे हैं, जिसे लेकर आम जन मानस में गहरा आक्रोश व्याप्त है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंगराज सिंह ने कहा कि आम जनता से नफरत करने वाली पार्टी की सरकार ने देश को 10 साल पीछे कर दिया है। किसान बेहाल है, वही बेरोजगारी का आलम है और सरकार विकास का दावा कर रही है। बैठक का संचालन लक्ष्मी शंकर द्धिवेदी ने किया। इस मौके पर प्रमोद नारायण तिवारी, रमेश प्रताप सिंह, राज किशोर पांड़ेय, केपी सिंह, ताता सिंह, सुरेश पटेल, प्रनय रंजन भट्टाचार्य, रशीद हैदर, कौशलेन्द्र गौड़ आदि कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें