72 वर्षीय बुजुर्ग पर छेड़खानी का आरोप दी, तहरीर
मेजा थाना क्षेत्र स्थित बेदौली गांव में गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला छेड़खानी का निकला। वहां घायल एक बुजुर्ग ने अपने पड़ोसी 72 वर्षीय बुजुर्ग पर घर की महिलाओं के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप...
मेजा थाना क्षेत्र स्थित बेदौली गांव में गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला छेड़खानी का निकला। वहां घायल एक बुजुर्ग ने अपने पड़ोसी 72 वर्षीय बुजुर्ग पर घर की महिलाओं के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। साथ ही घायल ने अपने पड़ोसी पर पिटाई से भागते समय गोली मारकर घायल करने का भी आरोप लगाया।
रविवार की रात करीब 10:30 बजे मेजा थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी 60 वर्षीय हरिहर यादव के घर में गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली मौके पर पहुंची। पीआरबी 106 के पुलिसकर्मियों ने हरिहर यादव को घायल देखा। पीआरबी 106 के पुलिसकर्मियों ने घायल हरिहर यादव को इलाज के लिए सीएचसी रामनगर लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान घायल हरिहर यादव ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी 72 वर्षीय भोलानाथ तिवारी ने उनके घर में घुसकर सो रही महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे। जागने पर महिलाओं ने शोर मचाने के साथ पिटाई शुरू कर दिया। पिटाई के डर से भागते समय भोलानाथ ने फायर कर दिया जिससे हरिहर यादव का पैर जख्मी हो गया। सीएचसी रामनगर के डॉक्टरों ने घायल हरिहर यादव का प्राथमिक उपचार कर शहर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सिरसा चौकी प्रभारी राकेश राय ने घटनास्थल पर सारी जानकारी जुटाकर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।