ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारभाजपा सरकार में हो रहा चहुंमुखी विकास : नीलम करवरिया

भाजपा सरकार में हो रहा चहुंमुखी विकास : नीलम करवरिया

मेजा ब्लाक प्रमुख की ओर से शुक्रवार को विकास खंड मेजा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों को सम्मनित किया गया। भाजपा विधायक...

मेजा ब्लाक प्रमुख की ओर से शुक्रवार को विकास खंड मेजा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों को सम्मनित किया गया। भाजपा विधायक...
1/ 2मेजा ब्लाक प्रमुख की ओर से शुक्रवार को विकास खंड मेजा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों को सम्मनित किया गया। भाजपा विधायक...
मेजा ब्लाक प्रमुख की ओर से शुक्रवार को विकास खंड मेजा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों को सम्मनित किया गया। भाजपा विधायक...
2/ 2मेजा ब्लाक प्रमुख की ओर से शुक्रवार को विकास खंड मेजा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों को सम्मनित किया गया। भाजपा विधायक...
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSat, 31 Jul 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

मेजा। हिन्दुस्तान संवाद

मेजा ब्लाक प्रमुख की ओर से शुक्रवार को विकास खंड मेजा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों को सम्मनित किया गया। खंड विकास अधिकारी सपना अवस्थी की ओर से सभी को विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, मनरेगा सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा विधायक नीलम करवरिया ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों का विकास तेजी से कर रही है, उन्हें इस कार्यक्रम में पहुंचने से बहुत खुशी मिल रही है, यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि किसी प्रमुख द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों व सामाजिक कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया जा रहा है। सरकार का नारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ है। यहां के बीडीसी सदस्य प्रसंशा के पात्र हैं, जिन्होंने एक कुशल नारी के हाथ में प्रमुख का पद दिया है। विधायक ने ब्लॉक प्रमुख मेजा गायत्री मिश्रा व उनके पति गंगा प्रसाद मिश्र की जमकर तारीफ की। कहा कि ऐसे लोगों से सभी को प्रेरणा लेने की आवश्कता है। विशिष्ट अतिथि कानून एवं विधि विभाग के सह संयोजक सुशील मिश्र ने कहा कि मेजा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भाग्य है कि सभी ने ऐसे जनप्रतिनिधि को चुना है। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ने की, जबकि संचालन शिक्षक अनिल शुक्ल ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मेजा प्रेम शंकर उर्फ मुन्नन शुक्ल, जयशंकर पांडेय, विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र शुक्ल, हीरालाल दुबे, मंडल अध्यक्ष मेजा कामेश्वर पटेल, जयशंकर पांडेय, अम्रेश तिवारी, आसू मिश्र, कृष्णदास उर्फ नाथू गुप्ता, गंगा प्रसाद मिश्र, आसु मिश्र, कमलेश पांडेय, पप्पू तिवारी, राजीव तिवारी, सुरेश पटेल, भगवत शुक्ल, राजेन्द्र पांडेय, मुकेश तिवारी, हरिमोहन, शैलेश पांडेय, धीरज द्विवेदी, विष्णु प्रभाकर मिश्र सहित कई भाजपाई तथा गणमान्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें