सोरांव के तीन अमान्य विद्यालयों को बीईओ ने बंद कराया
सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की

बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। खंड शिक्षा अधिकारी सोरांव ने बुधवार को क्षेत्र के तीन अमान्य विद्यालय में ताला लगवाते हुए बच्चों को बगल के परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश जारी किया है। खंड शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा ने सोरांव के शिवगढ़ में बिना मान्यता के संचालित सरस्वती शिक्षा निकेतन, एल के बॉयज स्कूल, डॉ भीमराव अंबेडकर विद्यालय सराय भोगी को बंद कराया है। विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी करते हुए दोबारा विद्यालय संचालक पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। तीनों विद्यालय के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर में दाखिला कराने का निर्देश दिया है।
खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा ने बताया कि सोरांव ब्लॉक में संचालित विद्यालयों की जांच शुरू किया गया है, बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


