हादसे में घायल की तहरीर पर बस चालक पर केस

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

मांडा। एक पखवाड़े पूर्व बस के टक्कर से घायल युवक के भाई के तहरीर पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युव

हादसे में घायल की तहरीर पर बस चालक पर केस

थाना क्षेत्र के मड़ार गांव निवासी रामपति पटेल पुत्र सहदेव पटेल ने थाने में तहरीर दी कि 14 जून को उनका भाई उनके बेटे संजय कुमार की बाइक से मांडा से हाटा जा रहे थे। अचानक शिव शक्ति ट्रैवेल्स की बस के चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक में गिरधरपुर पाल किराना की दुकान के सामने टक्कर मार दी। टक्कर से उनके भाई को चोटें आईं। जिनका इलाज प्रयागराज अंदावा के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। तहरीर पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar Newsहादसे में घायल की तहरीर पर बस चालक पर केस