सुरवांदलापुर उपकेंद्र के जेई मार्ग दुर्घटना में घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गंगापारमांडा। पेट्रोलिंग के दौरान बाइक दुर्घटना ग्रस्त होने से सुरवांदलापुर उपकेंद्र के जेई को चोटें आईं और घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। जेई व उनके स

पेट्रोलिंग के दौरान बाइक दुर्घटना ग्रस्त होने से सुरवांदलापुर उपकेंद्र के जेई को चोटें आईं और घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। जेई व उनके सहकर्मी का इलाज हो रहा है।मांडा क्षेत्र के सुरवांदलापुर विद्युत उपकेंद्र के जेई वंशीधर सरोज एक अन्य कर्मचारी के बाइक पर पीछे बैठकर बिजली के टूटे तार की पेट्रोलिंग कर रहे थे। अचानक मांडा मेजा मार्ग के सांड़ी उमान गांव के सामने अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई, जिससे जेई वंशीधर सरोज व बाइक चला रहे कर्मचारी को चोटें आईं। दोनों विद्युत कर्मियों का इलाज हो रहा है। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


