पूर्व प्रधान का निधन, शोक

Apr 10, 2026 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बारा। शुक्रवार सुबह विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम गड़ैया कला के पूर्व प्रधान 87 वर्षीय

पूर्व प्रधान का निधन, शोक

शुक्रवार सुबह विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम गड़ैया कला के पूर्व प्रधान 87 वर्षीय राम सजीवन केसरी का बीमारी के बाद निधन हो गया। केसरी हमेशा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निकट रहे। बताया गया कि ग्राम प्रधान राम सजीवन केसरी रामलीला के कलाकार भी थे। वे आदर्श रामलीला कमेटी गडै़या जारी बाजार का लंबे समय तक प्रबंधन करते रहे और रामलीला में दशरथ के अलावा और कई महत्वपूर्ण पात्रों के रूप में अभिनय करते रहे। वे राजा शंकरगढ़ के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन करते रहे जिसमें हजारों लोगों की भीड़ जुटती थी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।