धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Gangapar News - लालगोपालगंज के प्रयाग पब्लिक स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ। विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने सभी को राष्ट्रीय हित में...

लालगोपालगंज। क्षेत्र के प्रयाग पब्लिक स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ। विद्यालय के प्रबंधक सुशील तिवारी एवं प्रधानाचार्य फ्रेडरिक रिचर्ड हैंवी ने धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए सभी को राष्ट्रीय हित में योगदान के लिए प्रेरित किया। इसी तरह अयोध्या प्रसाद पीजी कॉलेज के डायरेक्टर अंकित जायसवाल ने झंडा रोहण किया। दूसरी तरफ फौजी कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक डां फुजैल अहमद ने झंडा फहराया। निंदूरा स्थित जमील हसन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शकील अहमद ने ध्वजारोहण किया। कॉन्सेप्ट कॉन्वेंट स्कूल में प्रबंधक राज कुशवाहा, कुद्दूसी इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक डॉक्टर एस एस कुद्दूसी, साधन सहकारी समिति में सचिव रामबाबू त्रिपाठी ने झंडा रोहण किया।
इसी क्रम में नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष जुलेखा बानो ने तिरंगा फहराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




