शंकरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

शंकरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

शंकरगढ़ में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों में ध्वजारोहण कर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था व्यक्त की गई। विकासखंड शंकरगढ़ कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी और खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। शंकरगढ़ थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष पार्वती कोटार्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राजा कमलाकर डिग्री कालेज शंकरगढ़ में कमलाकर सिंह ने ध्वजारोहण कर उपस्थित आचार्यों, छात्र छात्राओं को कर्तव्य पालन के लिए कहा।एमवी कॉन्वेंट स्कूल में विधायक डॉ. वाचस्पति, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रामखेलावन गुप्ता, न्यू चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में प्रकाश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।

राजा कमलाकर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह चंदेल ने ध्वजारोहण किया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इस अवसर पर अमरेंद्र प्रताप सिंह, डाक्टर बृजेश यादव, रामबोध खरवार,राम सिंह,ओ पी धारिया, लाडली जी आदि मौजूद रहे।केसरवानी धर्मशाला में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, वन रेंज कार्यालय में वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक अभिषेक सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।सेंट जोसेफ स्कूल में फादर विल्सन, सावित्री ड्रामा सेंटर में प्रबंधक डॉ. विनोद त्रिपाठी, कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज में प्रबंधक संतोष त्रिपाठी, शंकरगढ़ आरपीएफ चौकी में चौकी इंचार्ज आर.एस. ध्यानी ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा सरकारी कार्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के महत्व पर गोष्ठियां हुईं। वक्ताओं ने देश की एकता,अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।गणतंत्र दिवस समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों,शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्रों और क्षेत्रीय नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।