सड़क हादसे में बालक घायल, रेफर

Feb 21, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - रामनगर। स्कूल से घर लौट रहे सात वर्षीय बालक कृष्ण कुमार, पुत्र योगेशचंद्र निवासी हुल्का,

सड़क हादसे में बालक घायल, रेफर

स्कूल से घर लौट रहे सात वर्षीय बालक कृष्ण कुमार, पुत्र योगेशचंद्र निवासी हुल्का, थाना मेजा को सड़क पार करते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद रहे लोगों ने तुरंत घायल बालक को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान बालक की हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।