वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुतियों से मोहा मन
Gangapar News - नवाबगंज। क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज बरीबोझ के 51 वें वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने प्रतिभा

क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज बरीबोझ के 51 वें वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखा कर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रबंधक अजय प्रकाश मिश्र व प्रधानाचार्य संजय प्रकाश मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिक्षक बंधु बच्चों को शिक्षा के साथ ही संस्कारवान भी बनाएं। कार्यक्रम को सपा नेता दूध नाथ पटेल, छात्र नेता आदिल हमजा, राजमणि शास्त्री, प्रधानाचार्य भरतचंद्र मिश्र समेत अन्य कई ने विचार रखे। संस्थापक प्राचार्य राजेंद्र प्रकाश मिश्र ने आभार व्यक्त किया। हर्ष मिश्र, दिनकर मिश्र, दिवाकर मिश्र, आदर्श मिश्र, शाश्वत मिश्र का विशेष योगदान रहा। युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तुलसीराम सरोज, प्रधानाचार्य अरविंद तिवारी, कृष्णचंद्र पांडेय, अमरेन्द्र यादव, जीतलाल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।