Gangapar News: संदिग्ध दशा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव , कोहराम
Gangapar News: मांडा थाना क्षेत्र के ललितपुर गांव में एक 24 वर्षीय युवक दीपक का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला। युवक रात को घर से बाहर सोने गया था। गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां सीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत भौसरा नरोत्तम ग्राम पंचायत के ललितपुर गांव में मंगलवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक का शव घर से दो सौ मीटर दूरी पर महुआ के पेड़ से लटका मिला। युवक की मौत की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।ललितपुर मोहल्ला निवासी छोटेलाल बिंद का 24 वर्षीय दीपक सोमवार रात घर से भोजन के बाद दरवाजे पर रोज की तरह सोने के लिए निकला था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने उसे महुआ के पेड़ के डाल पर रस्सी के सहारे लटका देखा। जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और शव को नीचे उतारा गया।
सूचना पर मांडा थाने और भारतगंज चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन प्रयागराज भेज दिया। युवक दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था तथा गांवों में बच्चों के खिलौने और गुब्बारे आदि फेरी लगाकर बेचने के बाद मिले लाभ के धन से किसी तरह घर परिवार का खर्च चलाता था कमाऊ बेटे की मौत के बाद मां सीता देवी और उसके छोटे भाई बाबा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष मांडा कुलदीप शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

