Gangapar News: मेजा के युवक की राजस्थान में मौत, घर में कोहराम

हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News: मेजा क्षेत्र के कोना गांव निवासी कमलाशंकर द्विवेदी के 23 वर्षीय बेटे प्रिंस की राजस्थान में संदिग्ध हालात में मौत से कोहराम मचा है। सूचना घर पहुंची तो

Gangapar News: मेजा के युवक की राजस्थान में मौत, घर में कोहराम

Gangapar News: सिरसा/मेजा। क्षेत्र के कोना गांव निवासी कमलाशंकर द्विवेदी के 23 वर्षीय बेटे प्रिंस की राजस्थान में संदिग्ध हालात में मौत से कोहराम मचा है। सूचना घर पहुंची तो प्रिंस की मां गश खाकर अचेत हो गई। परिजनों व पड़ोसी महिलाओं ने पानी का छीटा मारकर संभाला।गांव के विनय कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रिंस बहुत होनहार था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है। कोना गांव के कमलाशंकर द्विवेदी किसान हैं, उनका इकलौता बेटा राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में स्थित कंपनी में काम करता था। दो माह पहले घर से गया था। रविवार को सुबह का शव कंपनी में मिला।

इस बात की जानकारी कंपनी में काम करने वाले उसके रिश्तेदारों को हुई तो वह गम में डूब गए, घटना की जानकारी रिश्तेदारों द्वारा दिवंगत के स्वजनों को दी गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: मेजा के युवक की राजस्थान में मौत, घर में कोहराम