तनाव से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

कौंधियारा/जारी,हिसं। कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में गुरुवार देर रात 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस

तनाव से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में गुरुवार देर रात 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक तनाव और नशे की लत से जूझने की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जारी बाजार निवासी 23 वर्षीय समीर अली पुत्र वकील अहमद लंबे समय से नशे की लत और मानसिक तनाव से परेशान था। परिजनों के अनुसार, गुरुवार देर रात वह घर के पीछे स्थित खंडहरनुमा हिस्से में पहुंचा और लोहे की पाइप के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

रात करीब 12:30 बजे उसका ममेरा भाई सोहेल वहां पहुंचा तो समीर का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar Newsतनाव से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान