सोरांव में पागल कुत्ते के हमले में तीन महिलाओं सहित 20 जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

गुरुवार सुबह हुई घटना, एंटी रेबीज इंजेक्शन के बाद बेली अस्पताल में मरीजों को भर्ती

सोरांव में पागल कुत्ते के हमले में तीन महिलाओं सहित 20 जख्मी

क्षेत्र के गिरधरपुर गांव से सोरांव चौराहे के आसपास इलाके में गुरुवार सुबह पागल कुत्ते के हमले में कई लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में मरीजों का सोरांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण हाथ में लाठी डंडा लेकर पागल कुत्ते की खोज में जुट गए परन्तु वह फरार हो गया। कुत्ते के हमले से लोगों में दहशत फैल गई है। सोरांव के गिरधरपुर गांव की ओर से आ रहे पागल कुत्ते ने रास्ते में मिलने वाले लोगों पर जोरदार हमला कर काट खाया और चौराहे की ओर आगे बढ़ने लगा।

इस दौरान सोरांव बाजार एवं चौराहे के समीप सामने पड़ने वाले लोगों को काटते हुए निकल गया। घटना में पागल कुत्ते के हमले से विभिन्न गांव से सोरांव आए करीब बीस लोगों से अधिक हमले में घायल हो गए। गंभीर हालत में मरीजों को सोरांव अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने एंटी रैबीज इंजेक्शन के साथ दवा देकर एंबुलेंस के सहारे बेली अस्पताल भेज दिया। घटना में आधा दर्जन लोगों की हालत नाज़ुक बताया जा रही है। पागल कुत्ते के हमले की सूचना पर गांव के लोग लाठी डंडा लेकर कुत्ते की खोज कर रहे है परंतु अभी तक उसकी जानकारी नहीं हो पाई। घटना में तीन महिला समेत बीस से अधिक लोग घायल हो गए। कुत्ते के आतंक को लेकर सोरांव बाजार में सनसनी फ़ैल गई है। दोपहर तक लोग सोरांव बाजार में खड़े होने की हिमाकत नहीं कर पा रहे थे।पागल कुत्ते के हमले से घायलअनन्या देवी निवासी सोरांवआदित्य कुमार, इस्माईलगंजमनी बहादुर, सकरामऊ मऊआइमासंतोष कुमार गुप्ता, सोरांवइसरार अहमद, अटरामपुर नवाबगंजअमित कुमार, लेहरा फाफामऊलक्ष्मी देवी, बलकरनपुर सोरांवशिवम वर्मा, सोरांवसुनील कुमार, सोरांवमनोज कुमार, सोरांवशोभा लाल, सरसा सोरांवमनोरमा देवी, बड़गांव सोरांवसंतोष कुमार, बनकट सोरांवकिशन कुमार, रैया सोरांवनिशा देवी, गोहरीदिनेश यादव, हाजीगंजमोहम्मद वारिस, हाजीगंजमुन्ना लाल, चांदपुर

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।