Hindi NewsUP Newsgang in up blackmailing electricity department engineers and officers je reveals
यूपी में गिरोह कर रहा बिजली विभाग के इंजीनियरों-अधिकारियों को ब्लैकमेल, जेई ने किया खुलासा

यूपी में गिरोह कर रहा बिजली विभाग के इंजीनियरों-अधिकारियों को ब्लैकमेल, जेई ने किया खुलासा

संक्षेप:

अज्ञात व्यक्तियों ने क्षेत्रफल बढ़ाने की बात कहते हुए जेई को पांच लाख रुपये की राशि देने की पेशकश की। JE ने जब इसे ठुकराया और सभी औपचारिक दस्तावेज़ लाने पर जोर दिया, तो वे बिना दस्तावेज़ दिए ही चले गए। इसके बाद, गिरोह के सदस्यों ने जेई के मोबाइल नंबरों पर कॉल करना शुरू कर दिया। धमकाना शुरू कर दिया।

Nov 09, 2025 06:30 am ISTAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Blackmailing Gang : बिजली विभाग के इंजीनियरों और अधिकारियों को निशाना बनाने वाले एक ब्लैकमेलिंग गिरोह का मामला सामने आया है। यह शातिर गिरोह खुद को ठेकेदार या साइड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से जुड़ा फर्जी ग्राहक बताकर विभागीय अधिकारियों से संपर्क करता था और प्रोजेक्ट के नाम पर एस्टीमेट (प्राक्कलन) तैयार करवाता था। पीड़ित जेई ने आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामला लेसा के अम्बेडकर विवि उपखंड कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर सचिन श्रीवास्तव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सामने आया। जेई ने बताया कि बीते 04 नवम्बर को सुबह लगभग 11.30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उनके कार्यालय पहुंचे। इन व्यक्तियों ने खुद को एक साइड डेवलपमेंट (मैक्स) प्रोजेक्ट से जुड़ा बताया और विद्युतीकरण का कार्य करवाने के लिए एस्टीमेट तैयार करवाने की बात कही। जेई ने नियमानुसार जब उनसे जरूरी दस्तावेजों की मांग की, तो अज्ञात व्यक्तियों ने दस्तावेज़ देने के बजाय, अनुमानित प्राक्कलन की धनराशि जानने पर अत्यधिक ज़ोर दिया। निरीक्षण करने के बाद जब जेई ने उन्हें बताया कि विद्युतीकरण का प्राक्कलन लगभग तीन से चार लाख रुपये के बीच का होगा, तो गिरोह के सदस्यों ने एक बड़ा दांव चला।

पांच लाख रुपये ले लो कहकर डाला फंदे में

अज्ञात व्यक्तियों ने क्षेत्रफल बढ़ाने की बात कहते हुए जेई को पांच लाख रुपये की राशि स्वयं देने की पेशकश की। जेई ने जब इसे ठुकराया और सभी औपचारिक दस्तावेज़ लाने पर जोर दिया, तो वे बिना दस्तावेज़ दिए ही चले गए। इसके बाद, गिरोह के सदस्यों ने जेई के मोबाइल नंबरों पर कॉल करना शुरू कर दिया। धमकाना शुरू कर दिया। जब जेई ने अवैध मांग का विरोध किया, तो गिरोह के लोगों ने उन्हें फर्जी ऑडियो और वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी दी।

बाराबंकी में भी सक्रिय था ऐसा ही गिरोह

ब्लैकमेलिंग से परेशान जेई सचिन श्रीवास्तव की तहरीर पर आशियाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरोह की तलाश में जांच शुरू कर दी है। जेई ने पुलिस को यह भी बताया कि इसी तरह का एक गिरोह इससे पहले बाराबंकी जिले में भी सक्रिय रहा है। वह गिरोह भी फर्जी साइट दिखाकर विभागीय अधिकारियों से ऐस्टीमेट बनवाता था और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता था। उनके अनुसार, वर्तमान प्रकरण में एसडीओ योगेंद्र यादव को भी इसी गिरोह के सदस्यों द्वारा बार-बार फोन कर धमकाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:लोड तो तुरंत बढ़ा दिया, मीटर आज तक नहीं बदला; अब भुगत रहे बिजली उपभोक्ता
ये भी पढ़ें:बिजली के स्मार्ट मीटर के दामों की वसूली पर तत्काल रोक के लिए याचिका दाखिल
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |