Hindi NewsUP Newsgajab ho gaya six youth set out to explore the city in a truck at midnight the police also narrowly escaped in gorakhpur
गजब हो गया, आधी रात को ट्रक पर शहर घूमने निकल पड़े 6 लड़के; पुलिस भी बाल-बाल बची

गजब हो गया, आधी रात को ट्रक पर शहर घूमने निकल पड़े 6 लड़के; पुलिस भी बाल-बाल बची

संक्षेप:

ट्रक रुकते ही ड्राइवर और उसके पांच साथी ट्रक से कूदकर रेलवे लाइन की ओर भागे। पुलिस ने पीछा किया तो वे रेलिंग कूदने लगे। इसी समय ताल के किनारे पत्थरों से टकराकर गिर पड़े। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी छह लड़कों को हिरासत में ले लिया। कूदने के दौरान सभी को हल्की चोटें आई हैं।

Nov 17, 2025 11:21 am ISTAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के गोरखपुर में गजब हो गया। छह लड़के आधी रात को ट्रक पर सवार होकर शहर घूमने निकल पड़े। लड़कों ने सड़क पर खूब उत्पात मचाया। सामने पुलिस आई तो उसे भी कुचलने का प्रयास कर दिया। करीब दो किलोमीटर आगे पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर ट्रक रोकने की कोशिश की तो उसे भी तोड़ते हुए निकलने लगे। हालांकि इसी दौरान ट्रक का एक पहिया फंस गया और ट्रक रुक गया। तब जाकर पुलिस ने चैन की सांस ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना रात के करीब सवा बारह बजे की है। एक ट्रक, गोरखपुर विश्वविद्यालय चौराहे से मोहद्दीपुर की ओर जा रहा था। ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी। ट्रक पर लड़के सवार थे। प्रेशर हार्न बजाते हुए ट्रक पुलिस पार्टी की ओर बढ़ गया। पुलिस ने टॉर्च और रोड लाइट की रोशनी में ट्रक को रोकने का इशारा किया। इस पर ड्राइवर ने ट्रक रोकने की बजाए रफ्तार और बढ़ा दी। ट्रक तेज गति से भगाते हुए वे कूड़ाघाट की ओर निकले। उधर, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने कंट्रोल रूम के जरिए आरकेबीके मोहद्दीपुर की पुलिस पिकेट को अलर्ट किया। पिकेट ने बैरिकेटिंग लगाकर ट्रक रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर ने बैरिकेटिंग तोड़कर ट्रक आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान ट्रक का टायर बैरिकेड में फंस गया और ट्रक रुक गया।

ट्रक रुकते ही भागने लगे युवक, पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा

ट्रक रुकते ही पकड़े जाने से बचने के लिए ट्रक का ड्राइवर और उसके पांच साथी ट्रक से कूदकर रेलवे लाइन की ओर भागे। पुलिस ने पीछा किया तो वे रेलिंग कूदने लगे। इसी समय ताल के किनारे पत्थरों से टकराकर गिर पड़े। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी छह लड़कों को हिरासत में ले लिया। कूदने के दौरान सभी को हल्की चोटें आई हैं।

कौन हैं ये लड़के?

पकड़े गए लड़कों की पहचान रंजीत पासवान (चालक), सुहेल अहमद, दीपक कुमार, बलराम निषाद, प्रमोद कुमार और सचिन निषाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी युवक नशे में थे और मौज-मस्ती के लिए निकले थे। ट्रक से सात मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:यूपी: साईं मंदिर में लूटपाट, पुजारी की हत्या; मंदिर के ऊपर बने कमरे में मिली लाश
ये भी पढ़ें:UP Weather: दिसंबर आते ही कड़कड़ाती सर्दी की होगी शुरुआत, सताने लगी शीतलहर
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |