गडकरी कल जौनपुर को देंगे 36.77 अरब की सौगात, परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लाइव हिन्दुस्तान
share

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को जौनपुर में रहेंगे। गडकरी जौनपुर को 36.77 अरब की सौगात देंगे। गडकरी इस दौरान कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को जौनपुर को 36.77 अरब की सौगात देंगे। कई परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह सभा को भी संबोधित करेंगे। गडकरी के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को दिन में 11:15 बजे मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में पहुंचेंगे। यहां करीब 36.77 अरब की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 467 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास और 3210 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। कॉलेज में आयोजित सभा को भी गडकरी संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर बुधवार शाम तक तैयारी पूरी कर ली गई।

केंद्रीय मंत्री गडकरी जौनपुर जिले में दो घंटे रहेंगे

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी देर शाम तक व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री जिले में दो घंटे रहेंगे और करीब सवा एक बजे रवाना हो जाएंगे। जौनपुर को मिलने वाली परियोजनाओं से जौनपुर के अलावा प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही और आजमगढ़ को भी लाभ मिलेगा।

भदोही और आजमगढ़ को भी मिलेगा लाभ

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जिन परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे, उनका लाभ भदोही और आजमगढ़ को भी मिलेगा। जौनपुर में एनएच 128ए पर लता मंगेशकर तिराहे से प्रसाद इंस्टीट्यूट तक 33 करोड़ से बनने वाले 4.7 किलोमीटर के फोरलेन का लाभ आजमगढ़ को मिलेगा। इसी तरह मड़ियाहूं में 192 करोड़ से आरओबी बनेगा, जिसका लाभ भदोही को भी मिलेगा। इसी तरह 627 करोड़ से निर्मित मछलीशहर-भदोही टू लेन परियोजना का भी लोकार्पण होगा

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsगडकरी कल जौनपुर को देंगे 36 अरब की सौगात, परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास