Hindi NewsUP NewsFSDA raids seven shopping malls including Lulu in Lucknow
लखनऊ में लुलु समेत सात बड़े शॉपिंग मॉल पर छापेमारी, FSDA ने चार आउटलेट बंद कराए

लखनऊ में लुलु समेत सात बड़े शॉपिंग मॉल पर छापेमारी, FSDA ने चार आउटलेट बंद कराए

संक्षेप:

एफएसडीए ने लखनऊ के सभी बड़े मॉल्स के फूड कोर्ट्स में एक साथ छापेमारी की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय 14 टीमों ने लूलू, पलासियो, फीनिक्स, सिनेपोलिस, एमरल्ड, वेव और फोनिक्स मॉल में एक साथ सघन निरीक्षण किया।

Dec 02, 2025 09:22 pm ISTPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने लखनऊ के सभी बड़े मॉल्स के फूड कोर्ट्स में एक साथ छापेमारी की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय 14 टीमों ने लूलू, पलासियो, फीनिक्स, सिनेपोलिस, एमरल्ड, वेव और फोनिक्स मॉल में एक साथ सघन निरीक्षण किया। इसका मकसद एक ही था कि जो खाना आप और आपका परिवार मॉल में खाते हैं, वह पूरी तरह सुरक्षित हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस चेकिंग में खासतौर पर गंदगी, लाइसेंस की अनियमितता और खराब हाइजीन पर सख्ती दिखाई गई। एफएसडीए की टीमों ने चार बड़े फूड आउटलेट्स का खाद्य कारोबार तुरंत बंद करा दिया। दर्जनों प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लिए गए। कई को सुधार नोटिस थमाया।

लुलु मॉल के लुलु हाइपर माल में मैन्युफैक्चरिंग डेट बदलने और लाइसेंस में गड़बड़ी के कारण पूरा फूड सेक्शन बंद किराया गया। इसी मॉल में डबरु द चाप बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था, जिसे लाइसेंस लेने तक बंद कराया गया। टुंडे कबाबी, चिलीज़, करीम्स समेत कई बड़े नामों से नमूने लिए गए और सुधार नोटिस दिए गए।

सिनेपोलिस मॉल के केएफसी में अस्वच्छ और अनहाइजेनिक हालात मिले। एफएसडीए ने नूडल स्टेशन को भी सुधार नोटिस दिया गया है। पलासियो मॉल में सबसे ज्यादा नमूने स्काई ग्लास, रॉयल कैफे, मोती महल, छप्पन भोग समेत 10 बड़े रेस्टोरेंट्स से लिए गए। अच्छी बात यह कि पिज्जा हट, ईयर सब और चोको फाउंटेन पूरी तरह संतोषजनक पाए गए। इसके अलावा अन्य मॉल में बीकानेर वाला, केएफसी और नाथूज को सुधार नोटिस दिया गया। वेव मॉल में केएफसी और बरिस्ता को सुधार नोटिस दिया गया।

ये भी पढ़ें:बैंकॉक जाएं तो स्मगलर्स के झांसे में ना आएं, गांजा के साथ 2 लड़कियां गिरफ्तार

इन पर हुई कार्रवाई

लूलू हाइपर मॉल: खाद्य पदार्थों की मैन्युफैक्चरिंग तिथि को दोबारा निर्धारित करने तथा लाइसेंस संख्या सही प्रवर्ग में अंकित न होने पर संचालन में सुधार होने तक प्रतिष्ठान को बंद कराया गया।

डबरु द चाप: बिना उपयुक्त दस्तावेज/लाइसेंस के संचालन पाए जाने पर लाइसेंस प्राप्त करने तक प्रतिष्ठान को बंद कराया गया।

केएफसी: अस्वच्छ एवं अस्वस्थकर परिस्थितियों के कारण खाद्य कारोबार संचालन रोका गया।

टुंडे कबाबी: नमूने एकत्रित कर सुधार सूचना जारी की गई।

चिलीज़: नमूने लिए गए और सुधार नोटिस जारी हुआ।

करिम्स: नमूने लिए गए एवं सुधार सूचना जारी की गई।

लखनऊ लाजवाब नवाबी, इनडल्ज: नमूना लिया गया एवं सुधार नोटिस जारी हुई।

चाइनीज ओवन: नमूना लिया गया।

डेजर्ड: नमूना लिया गया।

इन मॉल में भी हुई कार्रवाई

फन रिपब्लिक मॉल: बिकानेर वाला (नमूना), नाथू स्टोर, मद्रासी डोसा, तवाक, केएफसी, फन सिनेमा सभी को सुधार नोटिस।

वेव मॉल: केएफसी, बरिस्ता, सेन्चूरियन, तमासा- कमियों पर सुधार नोटिस जारी।

फीनिक्स मॉल (कानपुर रोड): बेबी भाई, बर्गर किंग, डोसा प्लेनेट (2 नमूने), बिरयानी ब्लू, रेडी कैफ़े, कैफ़े कॉफी डे का निरीक्षण।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |