हाईवे और एक्सप्रेसवे से सफर करने वालों को जोर का झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएंगे टोल टैक्स

Pawan Kumar Sharma झांसी/मेरठ
share

1 अप्रैल से हाईवे और एक्सप्रेसवे से सफर करने वालों को जोर का झटका धीरे से लगेगा। दरअसल सफर महंगा हो जाएगा। झांसी-कानपुर हाईवे पर बने टोल अब ज्यादा लगेगा। वहीं, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी सफर करने वालों की जेब ढीली होगी।

हाईवे और एक्सप्रेसवे से सफर करने वालों को जोर का झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएंगे टोल टैक्स

Highway and Expressway Toll Tax: 1 अप्रैल से हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा हो जाएगा। झांसी-कानपुर हाईवे पर बने टोल अब ज्यादा लगेगा। वहीं, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी सफर करने वालों की जेब ढीली होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक्सप्रेसवे की टोल दरों में 5 रुपये से लेकर 45 रुपये तक की वृद्धि कर दी है। नई दरें एक अप्रैल से प्रभावी हो गई हैं। एनएचएआई ने नई दरों की अधिसूचना जारी कर दी है।

उरई जिले से निकलने वाले वाहन चालकों को जोर का झटका धीरे से लगने वाला है। झांसी-कानपुर हाईवे पर बने-एट-आटा के टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से टोल शुल्क वाहन चालकों को ज्यादा देना पड़ेगा। टोल मैनेजरों का कहना है कि नई दरों को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। एट-आटा टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहन मालिकों के लिए एक अप्रैल से सफर करना महंगा होने जा रहा है। एनएचएआई द्वारा हर साल की तरह इस बार भी टोल दरों में वृद्धि की जा रही है। फास्टैग के माध्यम से वाहनों से ऑटोमेटिक टोल कटना भी नई दरों के अनुसार शुरू हो जाएगा। आटा टोल मैनेजर सूर्यांश वर्मा ने बताया कि उन्हें अभी लिखित आदेश प्राप्त हुआ है लेकिन अभी रेट बढ़े होने का नोटिफिकेशन नहीं आया है।

Voice of UP

दिल्ली-मेरठ के बीच एक्सप्रेसवे का सफर हुआ महंगा

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ बढ़ने वाला है। एनएचएआई ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों का टोल शुल्क बढ़ा दिया है। मेरठ से दिल्ली के बीच चार पहिया वाहनों का टोल अब 170 रुपये की जगह 175 रुपये देना होगा। वहीं 24 घंटे में आने-जाने का टोल 255 रुपये की जगह 265 रुपये लगेगा। इसी तरह व्यवसायिक वाहनों का टोल शुल्क भी 10 रुपये से 45 रुपये तक बढ़ाया गया है। इसी तरह मेरठ से इंदिरापुरम, डुंडाहेड़ा, डासना, रसूलपुर, भोजपुर के बीच का टोल शुल्क भी इसी तरह बढ़ाया गया है।

मेरठ (काशी टोल) से दिल्ली (सराय काले खां) के बीच टोल की दरें

निजी वाहन (कार/जीप) : मेरठ से दिल्ली तक का टोल अब 170 रुपये से बढ़कर 175 रुपये हो गया है। 24 घंटे में आना-जाना करने का शुल्क 255 से बढ़ाकर 265 रुपये किया गया है।

हल्के व्यावसायिक वाहन : हल्के वाणिज्यिक वाहनों, मिनी बस का टोल शुल्क 275 रुपये से 285 और 24 घंटे में आना-जाना करने का शुल्क 415 से बढ़ाकर 425 रुपये किया गया है।

बस और ट्रक(2 एक्सल) : बस और ट्रक का टोल शुल्क 580 रुपये से बढ़ाकर 595 रुपये किया गया है, जबकि 24 घंटे में आना-जाना करने पर 870 की जगह 890 रुपये देना होगा।

अन्य भारी व्यवसायिक वाहन : अन्य भारी व्यवसायिक वाहनों का टोल शुल्क 630 से बढ़ाकर 645, 905 से बढ़ाकर 930 और 1105 रुपये से बढ़ाकर 1130 रुपये किया गया है, जबकि 24 घंटे में आना-जाना करने पर 970,1395 और 1700 रुपये शुल्क देना होगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।