Hindi NewsUP NewsFriend s six-year-old daughter raped, angry father stabs her in the private parts
दोस्त की छह साल की बेटी से आधी रात घिनौनी हरकत, गुस्साए पिता ने प्राइवेट पार्ट पर मारा चाकू

दोस्त की छह साल की बेटी से आधी रात घिनौनी हरकत, गुस्साए पिता ने प्राइवेट पार्ट पर मारा चाकू

संक्षेप: यूपी के देवरिया में दोस्त की छह साल की बेटी के साथ एक युवक ने घिनौनी हरकत करते हुए रेप की वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची के शोर मचाने पर जगे पिता ने नजारा देखा तो दंग रह गया। कमरे में रखे चाकू से प्राइवेट पार्ट और सीने पर हमला कर दोस्त को घायल कर दिया।

Wed, 22 Oct 2025 06:48 PMYogesh Yadav देवरिया, निज संवाददाता।
share Share
Follow Us on

यूपी के देवरिया में दोस्त की छह साल की बेटी के साथ एक युवक ने बेहद घिनौनी हरकत की है। कमरे में सो रही मासूम के साथ युवक ने रेप किया। बच्ची के चिल्लाने पर जगे पिता ने आरोपी दोस्त के प्राइवेट पार्ट और सीने पर चाकू से हमला कर दिया। शोरगुल मचने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी को डेढ़ माह पूर्व घर से भगा दिया और एक दूसरे गांव में किराए पर कमरा लेकर रहता है। उसके साथ काम करने वाला दोस्त भी उसके कमरे में रहता था। मंगलवार की रात भोजन करने के बाद दोनों दोस्त और उसकी बेटी कमरे में सोए हुए थे। देर रात दोस्त ने कमरे में सो रही छह वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत करना शुरू किया। बच्ची ने चिल्लाने की कोशिश की तो उसका मुंह दबा दिया। दर्द से मासूम चीख पड़ी तो पिता की नींद खुल गई। बेटी के साथ दोस्त को गंदी हरकत करते देख उसका खून खौल उठा। कमरे में रखे चाकू से आरोपी दोस्त के प्राइवेट पार्ट और सीने पर वार कर दिया। इससे आरोपी बुरी तरह जख्मी हो गया।

ये भी पढ़ें:बहू से अफेयर, बेटे की मौत; पूर्व DGP मुस्तफा आए सामने, वायरल वीडियो पर यह बोले

शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपी रामबाबू यादव के खिलाफ दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

फारेंसिक टीम ने एकत्र किया नमूना

दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य के तौर पर नमूना एकत्र किया है। वहीं, पुलिस ने आस-पास के लोगों से बातचीत कर अन्य जानकारी भी ली है।

एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के अनुसार थाने पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ रेप की घटना हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पीड़िता के पिता और आरोपी दोनों एक ही साथ काम करते हैं और एक ही साथ रहते हैं।