
Free Ration: आज से इस डेट तक होगा सितंबर माह का फ्री राशन वितरण, इन्हें सस्ते में 3 KG चीनी भी
Free ration September Distribution Date: उत्तर प्रदेश में सितंबर महीने का फ्री राशन आज से मिलना शुरू हो गया है। इस माह राशन का नि:शुल्क राशन वितरण 10 से 25 सितंबर तक किया जाएगा। इस बार अंत्योदय कार्डधारकों को सस्ते में चीनी भी मिलेगी।
यूपी में सितंबर महीने का फ्री राशन आज से मिलना शुरू हो गया है। इस माह राशन का नि:शुल्क राशन वितरण 10 से 25 सितंबर (Free ration September Distribution Date) तक किया जाएगा। इस माह अंत्योदय कार्डधारकों को रियायती दरों पर तीन किलो चीनी भी मिलेगी। राशन का वितरण सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। हालांकि केवाईसी नहीं कराने वालों के फ्री राशन में अड़चन आ सकती है। इन लोगों को एक लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। प्रदेश में करीब 3.61 करोड़ राशन कार्ड हैं और 14.65 करोड़ लोग फ्री राशन की सुविधा का लाभ ले रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, पूरे प्रदेश में 10 सितंबर से 25 सितंबर के बीच कोटे की दुकानों पर फ्री राशन वितरित किए जाएंगे । इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए। लखनऊ डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो फोर्टिफाइड चावल (कुल 5 किलो) और अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेहूं और 21 किलो फोर्टिफाइड चावल (कुल 35 किलो) का नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। इस माह अंत्योदय कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त व सितम्बर माह की तीन किलो चीनी भी मिलेगी। इसके लिए अंत्योदय कार्ड धारकों को 18 रुपए प्रति किलो की दर से 54 रुपए का भुगतान करना होगा।
उत्तर प्रदेश में सरकार के लगातार ईकेवाईसी के लिए अभियान चला रही है। इस अभियान के बावजूद अभी भी हजारों राशनकार्डधारक ऐसे हैं जिन्होंन केवाईसी नहीं कराया है। जिन लोगों के राशनकार्ड का ई-केवाईसी नहीं हुआ है, उनके राशन पर अड़चन आ सकती है। हालांकि उत्तर प्रदेश में अधिकतर राशन कार्डों का सत्यापन हो चुका है। लेकिन कुछ लोगों ने अभी तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है





