टेलीग्राम से जालसाजों की भर्ती, 20 दिन ट्रेनिंग, फिर रटाई जाती स्क्रिप्ट; अमेरिकियों से 100 करोड़ ठगने वाला गैंग

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

अमेरिकी नागरिकों से 100 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह में टेलीग्राम के जरिए जालसाजों की भर्ती होती थी। ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद लखनऊ में 15-20 दिन की ट्रेनिंग दी जाती थी। उन्हें ठगी की स्क्रिप्ट रटाई जाती थी। जालसाजों को 25-30 हजार रुपये वेतन मिलता था।

Fake call center busted in Lucknow
लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटर भंडोफोड़

सौरभ शुक्ल

अमेरिकन से 100 करोड़ से अधिक की ठगने वाले गिरोह में जालसाजों की भर्तियां टेलीग्राम एप के माध्यम से होती थी। काल सेंटर का हेड प्रियांशु उर्फ शिवा जालसाजों की भर्ती करने के लिए टेलीग्राम एप पर प्रचार प्रसार कर लोगों से संपर्क करता था। इसके बाद उनका ऑनलाइन इंटरव्यू होता था। फिर लखनऊ बुलाकर उन्हें 15 से 20 दिन का प्रशिक्षण दिया जाता था। जालसाजों की भर्ती पर अंतिम मुहर अहमदाबाद में बैठा मास्टरमाइंड लगाता था। वह प्रशिक्षण के बाद वीडियो काल पर साक्षात्कार लेता था।

टेलीग्राम से जालसाजों की भर्ती, फिर रटाई जाती स्क्रिप्ट

प्रशिक्षण के दौरान सभी को ठगी की स्क्रिप्ट रट्टा मार कर याद कराई जाती थी। यह सनसनीखेज खुलासा जेल भेजे गए 16 जालसाजों ने पुलिस की पूछताछ में किया। पकड़े गए जालसाजों ने पुलिस को बताया कि में बीटेक, एमबीए, स्नातक 12वीं और कुछ 10वीं पास है। उन्हें 25 से 30 हजार रुपये महीना वेतन दिया था। उनके रहने और खाने का बंदोबस्त सेंटर हेड कराता था। रहना और खाना निशुल्क था। रात में खाने की व्यवस्था सेंटर पर ही थी। यहां ऑनलाइन डिलीवरी एजेंसियों से खाने के लिए मंगाया जाता था। अमेरिकन ड्यूटी ऑवर्स में काल सेंटर में काम होता था।

हवाला के जरिए आई रकम से देते थे वेतन

इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार के मुताबिक गिरोह के लोग हवाला के जरिए अमेरिका से रकम मंगाते थे। रकम पहले अहमदाबाद आती थी। उसके बाद वहां से लखनऊ आती थी। उसी रकम से काल सेंटर के कर्मचारियों को वेतन, इमारत का किराया और अन्य खर्च किए जाते थे। पुलिस को प्राथमिक जांच में अबतक गिरोह का कोई बैंक खाता नहीं मिला है।

क्रिप्टो और कार्ड देने वालों से लेते थे जेवर

जाल में फंसा अमेरिकन जो गिफ्ट कार्ड अथवा क्रिप्टो में रकम देने में असमर्थता जताता उससे यह लोग जेवर लेते थे। जेवर लेने के लिए हैंडलर जाल में फंसे व्यक्ति के घर जाते थे। कहते थे कि यह जेवर सरकारी खजाने में सुरक्षित रखें जाएंगे। यह सनसनीखेज खुलासा जेल भेजे गए जालसाजों ने पुलिस की पूछताछ में किया। पुलिस को कॉल सेंटर से बरामद जालसाजों के मोबाइल और लैपटाप में इस तरह के साक्ष्य मिले हैं। सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज, शशि प्रकाश मिश्र ने बताया कि जालसाजों की भर्ती टेलीग्राम के माध्यम से होती थी। अंग्रेजी और कम पढ़े लिखे कर्मचारियों को हिंदी में अग्रेजी के वाक्य लिखकर स्क्रिप्ट दी जाती थी।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsटेलीग्राम से जालसाजों की भर्ती, रटाई जाती स्क्रिप्ट; अमेरिकियों से 100 करोड़ ठगे