यूपी के 10 जिलों में 50 हजार करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टियों के बैनामा में खेल, मची खलबली

Deep Pandey
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के 10 जनपदों में 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक की प्रॉपर्टियों के बैनामा में खेल हो गया है। सबसे अधिक अनियमितताएं आगरा और कानपुर मंडल में पाई गई हैं।

यूपी के 10 जिलों में 50 हजार करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टियों के बैनामा में खेल, मची खलबली

यूपी के 10 से अधिक जिलों में निबंधन विभाग ने बिना पैन कार्ड का ब्योरा भरे 30 लाख से अधिक मूल्य वाली करोड़ों की सम्पत्ति का बैनामा करवा दिया। 50 हजार करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टियों का बैनामा बिना सही ब्योरा भरे हुआ। सबसे अधिक खेल और अनियमितताएं आगरा, कानपुर मंडल में पाई गई हैं। आयकर विभाग ने राज्य सरकार से सूचना साझा की तो खलबली मच गई। इसी क्रम में इस माह से प्रत्येक रजिस्ट्री में पैन और आधार का विवरण अनिवार्य कर दिया गया। जांच अभी जारी है। प्रत्यक्षकर भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि कानपुर व आगरा मंडल में आयकर, सीबीआई ने जिन संपत्तियों को अटैच किया था, उनके भी बैनामे कर दिए गए।

मंगलवार को आयकर विभाग की ओर से प्रत्यक्ष कर भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से आए शीर्ष अधिकारियों ने अब तक की कार्रवाई का ब्योरा साझा किया। त्रिकुटा सभागार में आयकर के आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण के प्रधान महानिदेशक अमिताव ने अब तक की कार्रवाई के बारे में चार्टेड एकाउंटेंटों और बार के सदस्यों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का आयोजन आयकर निदेशक आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण लखनऊ के निदेशक एसएच उस्मानी ने किया। प्रधान महानिदेशक ने इस मौके पर बताया कि कर चोरी पर अंकुश लगाने के लिए एसएफटी, एस यानी वित्तीय लेन देन की फाइलिंग का क्या महत्व है। इसमें रिपोर्टिंग एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

आयकर, सीबीआई की अटैच प्रॉपर्टी भी बेच डालीं

इस दौरान यह भी सामने आया कि कानपुर और आगरा मंडल के जिलों में भारी अनियमितता मिली। निबंधन कर्मियों ने उन प्रॉपर्टियों का भी बैनामा कर डाला जिनको आयकर, ईडी या सीबीआई ने अटैच किया हुआ था। बैनामा करने में पैन की जगह फार्म-16 का सहारा लिया गया। हैरत की बात यह है कि ज्यादातर मामलों में फार्म 16 का ब्योरा ही पूरा नहीं मिल पाया।

हजारों करोड़ की बेनामी सम्पत्तियों की खरीद-फरोख्त

इस दौरान हजारों करोड़ रुपये मूल्य की बेनामी सम्पत्तियों की भी प्रदेश में खरीद फरोख्त हुई। यह सिलसिला सिर्फ कुछ जिलों तक सीमित नहीं था। गोंडा, बहराइच, सुलतानपुर और नेपाल की सीमा से सटे कई जिलों में भी यह पाया गया।

साढ़े तीन करोड़ की प्रॉपर्टी को 30 लाख बताया

इतना ही नहीं निबंधन के दौरान बड़े पैमाने पर राजस्व को भी चूना लगाया गया है। उदाहरण के लिए कानपुर में एक प्रॉपर्टी जिसकी कीमत 30 लाख आंकी गई थी वह साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की निकली। ऐसा यूपी के 20 से अधिक जिलों में किया गया है।

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में नई दिल्ली आ सूचना एवं आपराधिक अन्वेषण के निदेशक प्रशासन उमेश भारती, लखनऊ की संयुक्त निदेशक सोनल सिंह, कानपुर के संयुक्त निदेशक एसके लाल, उप निदेशक विमलेश राय और आयकर अधिकारी चित्रसेन भी मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।