Hindi NewsUP NewsFraud and forgery case against UP Meerut Congress Leader Poonam Pandit and Fiance SP Leader Deepak Giri
कांग्रेस नेत्री पूनम और मंगेतर सपा नेता दीपक के खिलाफ केस, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप

कांग्रेस नेत्री पूनम और मंगेतर सपा नेता दीपक के खिलाफ केस, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप

संक्षेप:

मेरठ में कांग्रेस नेता पूनम पंडित जालसाजी के केस में फंस गई हैं। आरोप है कि प्रोफेसर की रेप पीड़िता पत्नी को लेकर जालसाजी की गई है। साथ ही कहा गया है कि मीडिया को पूनम पंडित ने फर्जी एफीडेविट दिखाया था। फर्जी शपथपत्र के जरिये प्रोफेसर को बदनाम किया गया था।

Nov 27, 2025 01:47 pm ISTSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share Share
Follow Us on

मेरठ में कांग्रेस नेता पूनम पंडित जालसाजी के केस में फंस गई हैं। आरोप है कि प्रोफेसर की रेप पीड़िता पत्नी को लेकर जालसाजी की गई है। साथ ही कहा गया है कि मीडिया को पूनम पंडित ने फर्जी एफीडेविट दिखाया था। फर्जी शपथपत्र के जरिये प्रोफेसर को बदनाम किया गया था। कहा गया है कि पूनम पंडित और मंगेतर दीपक गिरी ने शपथपत्र बनवाया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जा रहा है कि यूपी के मेरठ में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित और उनके मंगेतर सपा नेता दीपक गिरी पर धोखाधड़ी, जालसाजी समेत आईटी एक्ट में सिविल लाइन थाना मेरठ में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कृषि यूनिवर्सिटी में तैनात प्रोफेसर ने दोनों पर एक स्टांप पेपर का दुरुपयोग करने, परिवार को बदनाम करने और इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें:यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 1 दिसम्बर से योगी सरकार चलाएगी ये अभियान

पल्लवपुरम निवासी एक महिला पराग डेयरी में अफसर है और उन्होंने सपा नेता दीपक गिरी पर शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाकर तमाम पुलिस अफसरों के पास शिकायत की थी। पूरा मामला दीपक गिरी की बुलंदशहर के स्याना निवासी कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित से सगाई के बाद शुरू हुआ।

दीपक के खिलाफ काफी रकम हड़पने का भी आरोप लगाया गया। इस मामले में पूनम पंडित अपने मंगेतर के पक्ष में आई थी और कुछ साक्ष्य मीडिया के सामने रखे थे। पूनम पंडित और दीपक गिरी ने शिकायत करने वाली महिला अफसर के पति (कृषि यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर) का कथित शपथ पत्र भी मीडिया को दिखाया और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। इस स्टांप पेपर में लिखा गया था कि पत्नी के दीपक गिरी पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और दोनों के बीच लेनदेन का विवाद है।

इसी स्टांप पेपर का हवाला देकर अब प्रोफेसर की ओर से कोर्ट में शिकायत की गई। बताया कि यह शपथ पत्र 20 अक्तूबर 2025 को अधिवक्ता अखिलेश कुमार द्वारा बनाया जाना दर्शाया गया है। प्रोफेसर आरोप लगाया कि इस शपथ पत्र पर न तो उन्होंने हस्ताक्षर किए और न ही कभी शपथ पत्र को बनवाने के लिए पहुंचे थे।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |