Hindi NewsUP NewsFour people died when a Fortuner collided with a divider on the Agra Lucknow Expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई फार्च्यूनर, चार की मौत; एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई फार्च्यूनर, चार की मौत; एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान

संक्षेप:

उन्नाव में घने कोहरे के बीच आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बांगरमऊ क्षेत्र में तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर रखे भारी बोल्डर से टकरा गई, जिससे कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर अफरा-तफरी मच गई।

Dec 16, 2025 11:41 am ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

घने कोहरे के बीच आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। उन्नाव बांगरमऊ क्षेत्र में हवाई पट्टी पर तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर रखे भारी बोल्डर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एयरबैग खुलने के बावजूद कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर गांव के पास यह भीषण हादसा हुआ। फार्च्यून कार गाजियाबाद से लखनऊ की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान राजनगर एक्सटेंशन निवासी 55 वर्षीय अशोक कुमार अग्रवाल, मोदीनगर निवासी 20 वर्षीय अभिनव अग्रवाल और 25 वर्षीय आकाश अग्रवाल के रूप में हुई है। चौथे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि कार अशोक अग्रवाल की थी, जबकि घटना के समय अभिनव अग्रवाल वाहन चला रहा था। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और बांगरमऊ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय के अनुसार प्राथमिक जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना मानी जा रही है। हालांकि कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से किसी अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका भी जताई जा रही है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;