Hindi NewsUP Newsfour men dragged 11th girl student into a garden stuffed a cloth in her mouth gang raped her 2 arrested after encounter
11 वीं की छात्रा को खींचकर बाग में ले गए 5 दरिंदे, मुंह में कपड़ा ठूंस किया गैंगरेप; एनकाउंटर एक घायल

11 वीं की छात्रा को खींचकर बाग में ले गए 5 दरिंदे, मुंह में कपड़ा ठूंस किया गैंगरेप; एनकाउंटर एक घायल

संक्षेप: ललित कश्यप, मेराज और उनके तीन अन्य साथियों ने एक किसान की बेटी के साथ गैंग रेप किया था। दरिंदों की गिरफ्तारी के लिए एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय के निर्देशन में चार टीमें लगाई गई थीं। इस बीच हरौनी स्टेशन के पास देर रात संदिग्धों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें ललित कश्यप के पैर में गोली लगी।

Sun, 12 Oct 2025 08:17 AMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Gang Rape in Lucknow: लखनऊ के बंथरा इलाके में हरौनी चौकी से चंद कदम की दूरी पर पेट्रोल पंप के पीछे नशेबाजी कर रहे पांच युवकों ने 11वीं की छात्रा ( उम्र 17 वर्ष) और उसके दोस्त को पकड़ा और दोनों को शनिवार दोपहर जमकर पीटा। छात्रा को खींचकर बाग में ले गए। छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पांचों ने दुष्कर्म किया। दरिंदगी के बाद धमकाते हुए भाग निकले। छात्रा से दरिंदगी दोपहर करीब एक बजे हुई। ठीक 11 घंटे बाद रात 12 बजे हरौनी बाजार के पास दरिंदों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दरिंदे ललित कश्यप के पैर में गोली मारी।साथी मेराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक मुठभेड़ में घायल ललित कश्यप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ललित के साथी मेराज को हरौनी स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोपहर बंथरा निवासी एक किसान की बेटी (11वीं की छात्रा) के साथ ललित कश्यप, मेराज और उनके तीन अन्य साथियों ने गैंग रेप किया था। दरिंदों की गिरफ्तारी के लिए एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय के निर्देशन में चार टीमें लगाई गई थीं। इस बीच हरौनी स्टेशन के पास देर रात संदिग्धों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें ललित कश्यप के पैर में गोली लगी। साथी मेराज भागकर स्टेशन के पास पहुंच गया था। उसेे गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें:दोस्त छोड़कर चला गया, तीन लोग पहुंचे और... बंगाल में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप

छात्रा के पिता के मुताबिक उनकी बड़ी बेटी का विवाह क्षेत्र में ही हुआ है। वह गर्भवती है। 17 वर्षीय बेटी देखरेख के लिए उसके घर गई थी। दोपहर परिचित के बुलाने पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बेटी घर से निकली थी। परिचित और बेटी बाइक से हरौनी चौकी से चंद कदम दूरी पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। वहां बाग में दोनों टहलते हुए बात कर रहे थे। इस बीच वहां पर क्षेत्र रहने वाले दबंग छोटू, बाबू, ललित, मेराज और विशाल नशेबाजी कर रहे थे। पांचों दोनों से पूछताछ की। फिर पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए छात्रा के परिचित को भगा दिया। बेटी को खींचते हुए बाग में ले गए और दुष्कर्म किया। होश आने पर बेटी किसी तरह पेट्रोल पंप पहुंची। वहां से फोन कराकर घटना की जानकारी दी।

दरिंदे खींचते हुए बाग में ले गए, गिड़गिड़ाती रही छात्रा

घटना के बाद से पीड़ित छात्रा दहशत में है। खौफनाक मंजर याद कर शाम को अस्पताल में उसकी हालत बिगड़ गई। उसे झटके आने लगे। छात्रा ने बताया कि दरिंदे उसे खींचते हुए भाग में ले गए। वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ती रही पर दरिंदे नहीं माने।

इसके बाद वह परिवारीजनों से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। परिवारीजनों ने ढाढस बंधाते हुए उसे शांत कराया। छात्रा के परिवारीजन भी घटना के बाद से परेशान हैं। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उधर, परिवारीजनों का डरा हुआ देखकर उनकी सुरक्षा में दो सिपाहियों को लगा दिया गया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने उन्हें ढाढस बंधाकर शांत कराया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:शिक्षिका के आने पर बाहर चले जाते थे घरवाले, छात्र का रिश्तेदार करता रहा रेप

इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह, एसीपी सरोजनीनगर विकास कुमार पांडेय, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल पहुंचे। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

दोस्त को मारने की धमकी देकर भगाया

छात्रा के पिता ने बताया कि इलाज के दौरान जब रात बेटी की हालत कुछ समान्य हुई। उसने बताया कि वह दोस्त के साथ पेट्रोल पंप के पीछे बात कर रही थी। इस बीच आरोपी बाबू, छोटू, ललित और मेराज पहुंचे। उन्होंने पहले छींटाकशी की। विरोध पर दोस्त को दो युवकों ने पकड़ लिया। उसे पीटने लगे। जान से मारने की धमकी दी। बोले कि अगर कुछ भी बोले तो जान से मार दिए जाओगे और लाश भी पता नहीं चलेगी। इसके बाद दोस्त को भगा दिया। खींचते हुए बाग में ले गए और दुष्कर्म किया।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |