सांप वाली दामिनी जेल में नीले ड्रम वाली मुस्कान से मिली, एक ही बैरक में पति के कत्ल की 4 आरोपी

प्रमुख संवाददाता, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ जेल के अंदर दो महिला बैरक 12-ए और 12-बी हैं। पतियों की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान, कोमल, अंजलि और दामिनी को बैरक नंबर 12-बी में रखा गया है। रविता को 12-ए में रखा गया है। दामिनी ने जेल में लाइब्रेरी का काम संभाल लिया है। वह मंगलवार से काम शुरू करेगी। बच्चों-महिलाओं को रामायण पढ़ाएगी।

four accused of murdering their husbands live in same barrack in meerut jail snake wali damini takes charge of library
सांप वाली दामिनी जेल में नीले ड्रम वाली मुस्कान से मिली, एक ही बैरक में पति के कत्ल की 4 आरोपी

Wife Killed Husband: पति की हत्या के बाद लाश के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाने की आरोपी मुस्कान और सांप से डसवाकर पति का कत्ल कराने की आरोपी दामिनी की जेल में मुलाकात हो गई है। यही नहीं अपने-अपने पति की हत्या के आरोपी कोमल और अंजलि भी उनके साथ ही हैं। इन चारों हत्यारोपियों को एक ही बैरक 12-B में रखा गया है। वहीं, पति की गला दबाकर हत्या के बाद उस पर सांप फेंककर सर्पदंश दिखाने की कोशिश की आरोपी रविता को बैरक 12-A में रखा गया है। दामिनी ने जेल में लाइब्रेरी का काम संभाल लिया है।

मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल के अंदर दो महिला बैरक 12-ए और 12-बी हैं। पतियों की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान, कोमल, अंजलि और दामिनी को बैरक नंबर 12-बी में रखा गया है। रविता को 12-ए में रखा गया है। बताया कि सभी महिला बंदियों को एक ही बैरक में नहीं रखा गया है।

दामिनी बोली, लाइब्रेरी संभाल लूंगी

हस्तिनापुर में पति को सांप से डसवा कर हत्या करने वाली दामिनी ने अब जिला कारागार मेरठ की लाइब्रेरी संभाल ली है। जेल में जाने के बाद उसने बताया कि वह शिक्षिका है और बच्चों को पढ़ाना चाहती है। ऐसे में जेल प्रशासन ने दामिनी को जेल के अंदर बनी लाइब्रेरी से अटैच कर दिया है और मंगलवार से वह काम शुरू करेगी। दामिनी जेल में बच्चों और महिलाओं को रामायण और सुंदरकांड पढ़ाएगी। इसके लिए दामिनी ने रामायण भी ले ली है। हस्तिनापुर में स्कूल संचालक पति अतुल की पत्नी दामिनी ने करैत सांप से डसवा कर हत्या कर दी थी। इस काम को उसने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल जाने के बाद दामिनी ने कुछ नहीं खाया। उसने केवल अपने परिजनों मां-पिता और बेटे के बारे में पूछा कि कोई मिलने आया या नहीं।

दूसरी ओर, तुषार ने अपने परिजनों के बारे में जानकारी ली और मुलाकात के नियम पूछे। तुषार ने जेल में कहा कि वह अपने परिजनों से मिलना चाहता है। हालांकि केस और घटना को लेकर दामिनी और तुषार ने किसी से कोई बात नहीं की। इतना ही नहीं, दामिनी और तुषार ने एक दूसरे से मिलने को लेकर भी कोई मांग नहीं की है। दामिनी ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दामिनी ने खुद को शिक्षिका बताया और लाइब्रेरी संभालने की बात कही। इसलिए दामिनी को जेल की लाइब्रेरी से अटैच कर दिया गया है और मंगलवार से जिम्मेदारी संभाल लेगी।

पुलिस ने दर्ज किए छह वर्षीय मानिक के बयान

दामिनी द्वारा अपने ही पति अतुल पवार की सांप से डसवाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार को पुलिस ने अतुल के बेटे के बयान दर्ज किए। साथ ही स्कूल के कुछ बच्चों से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। सहमे हुए बच्चे ने कहा कि अब वह अपने दादा-दादी के साथ ही रहेगा।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।