पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई की मीट फैक्ट्री सील, 5 महीने पहले पकड़ा गया था 700 किलो गोमांस

लाइव हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई की मीट फैक्ट्री को सील कर दिया है। बता दें कि अलीगढ़ जिले में पकड़े गए 700 किलो मीट के सैंपल की गौमांस हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री के भाई व मीट फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार कर लिया था।

Meat factory of former Union Minister Sarwar Hussain brother sealed in beef case

UP News: यूपी के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई की मीट फैक्ट्री को सील कर दिया है। बता दें कि अलीगढ़ जिले के थाना चंडौस क्षेत्र में पकड़े गए 700 किलो मीट के सैंपल की गोमांस होने की हुई पुष्टि के मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई व मीट फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा था।

रविवार को जिला बुलंदशहर की प्रशासनिक टीम ने खुर्जा स्थित मीट फैक्ट्री में संबंधित दस्तावेजों को खंगालते हुए जांच की। इसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया। साल 1991 में प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय खाद्य और नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री रहे सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन खुर्जा स्थित अल हम्द फ्रोजन फूड्स के मालिक हैं। बीते 15 जनवरी को थाना चंडौस में पकड़े गए लोडर वाहन में मिले 700 किलो मीट के सैंपल को अलीगढ़ पुलिस ने मथुरा में विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा था। जांच में पकड़ा गया मीट के गोमांस होने की पुष्टि हुई।

तीन लोगों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

वाहन चालक द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया मीट खुर्जा के अल हम्द फ्रोजन फूड्स से लाया गया था। जिसके बाद शुक्रवार को अलीगढ़ पुलिस खुर्जा पहुंची। जहां से पुलिस ने मीट फैक्ट्री के सवामी अनवर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को उनके अन्य दो साझेदारों को भी गिरफ्तार किया गया। रविवार को बुलंदशहर जिला प्रशासन की टीम ने फैक्ट्री में पहुंच कर जांच पड़ताल की। साथ ही अलग-अलग विभागों अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के संबंधित दस्तावेजों को खंगाला। करीब 8 घंटे तक जांच पड़ताल जारी रही।

वहीं, मामले में एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में जांच की गई। समिति द्वारा जांच में पाया गया कि मानकों का पूर्ण रूप से पालन नहीं किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर समिति द्वारा फैक्ट्री में नौकिंग बॉक्स को सील करने का निर्णय लिया गया। जिससे फैक्ट्री के अंदर भविष्य में कोई भी स्लॉटर कार्य नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों का फैक्ट्री पर छापेमारी

इससे पहले रविवार को खुर्जा के मूंडाखेड़ा स्थित अल हम्द मीट फैक्ट्री में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कई विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर गंटो तक जांच की। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेज खंगाले। फैक्ट्री में विभागों के अधिकारियों के पहुंचने के बाद से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsपूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई की मीट फैक्ट्री सील, पकड़ा गया था 700 किलो गोमांस